DU UG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी एडमिशन कब शुरू होंगे? जानें पूरा प्रोसेस
Type Here to Get Search Results !

DU UG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी एडमिशन कब शुरू होंगे? जानें पूरा प्रोसेस

0


क्या आप भी 12वीं के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में एडमिशन लेने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए यह जानकारी बहुत ही काम की है। हर साल लाखों छात्र DU के टॉप कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन करते हैं। 2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए भी DU में UG Admission की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है। हालिया जानकारी के अनुसार, मई के तीसरे हफ्ते से दाखिला प्रक्रिया शुरू होने की सम्भावना है, और यह आवेदन पूरी तरह CUET-UG स्कोर तथा CSAS Portal के जरिए ही होगी। 

जैसा की आपको पता होगा की पहले DU में 12वीं के अंकों के आधार पर कटऑफ निकलती थी और उन्ही कट ऑफ के आधार पर एडमिशन होता था लेकिन अब सिस्टम पूरी तरह बदल चुका है। अब CUET यानी की Common University Entrance Test के स्कोर के आधार पर ही एडमिशन होता है। यानी अगर आपका सपना Hindu College, Hansraj College, Miranda House, SRCC, St. Stephen’s जैसे कॉलेजों में पढ़ने का है तो आपको सबसे पहले CUET और फिर DU के CSAS पोर्टल की प्रक्रिया को समझनी होगी। 


DU UG Admission 2026 Latest Update


जानकारी के अनुसार, DU UG Admission 2026 की एडमिशन की प्रक्रिया CUET-UG 2026 के अंको के आधार पर होंगी CUET-UG 2026 परीक्षा मई में आयोजित होने की संभावना है और इसी परीक्षा के दौरान DU भी अपना CSAS (Common Seat Allocation System) पोर्टल को भी खोल सकता है, ताकि सभी छात्र परीक्षा के साथ-साथ DU एडमिशन का भी रजिस्ट्रेशन भी कर सकें। इसका मतलब यह हुआ की आपको दो चीजों पर साथ में ध्यान देना होगा जैसे की 
CUET-UG Exam और DU CSAS Portal Registration अंत के यही दो स्टेप आपके DU एडमिशन की नींव हैं।


DU UG Admission 2026 Overview 


विवरण जानकारी
यूनिवर्सिटी का नाम दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU)
Admission Name DU UG Admission 2026
कोर्स लेवल Undergraduate (UG)
Application Start संभावित: मई 2026 का तीसरा सप्ताह
Last Date जल्द अपडेट होगी
Admission Process CUET-UG + CSAS Portal
Eligibility 12वीं पास
Selection Basis CUET UG Score
Application Mode ऑनलाइन
Official Portal CSAS Portal
Official Website admission.uod.ac.in
Apply Online यहाँ क्लिक करें
Download Notification आधिकारिक वेबसाइट देखें


DU Admission 2026 किस आधार पर होगा?


दिल्ली यूनिवर्सिटी एडमिशन 2026 की प्रक्रिया के अंतर्गत ज्यादातर छात्र यही सवाल पूछते हैं कि हमारा एडमिशन 12वीं के बाद DU में कैसे होगा इसका सीधा सा जवाब यह है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए अब आपके 12वीं के अंकों का कोई आधार नहीं है बल्कि अब आपको CUET एग्जाम यानी कि अब आपको कॉमन एंट्रेंस टेस्ट टेस्ट देना होगा जिसके अंकों के आधार पर ही आपका एडमिशन होगा इसका मतलब साफ है कि अब आपके 12वीं के अंकों का इस एडमिशन प्रक्रिया में कोई मतलब नहीं रह गया है हालांकि एडमिशन प्रक्रिया के अंतर्गत 12वीं के अंकों का महत्व होता है लेकिन selection CUET score के आधार पर होगा फिर मनपसंद college और course preference के हिसाब से सीट मिलेगी यानी अब सिर्फ बोर्ड परीक्षा में अच्छे नंबर लाना काफी नहीं है, आपको CUET में भी मजबूत स्कोर लाना होगा। 

DU UG Admission 2026 का पूरा प्रोसेस


अब सबसे जरूरी हिस्सा सवाल की DU में आपका दाखिला कैसे होगा? आपको पता हैं की दिल्ली यूनिवर्सिटी की एडमिशन प्रक्रिया मुख्य रूप से CSAS Portal के जरिए ही पूरी होती है। यह पोर्टल उन लाखों छात्रों को रजिस्ट्रेशन, कॉलेज, कोर्स चॉइस और सीट अलॉटमेंट आदि का पूरा सिस्टम उपलब्ध करवा देता है। 
पिछले साल के दिल्ली यूनिवर्सिटी मे दाखिले को देख कर लगता हैं की DU ने UG दाखिले को फेज आधारित प्रक्रिया में चलाया है। 

Step 1: CUET-UG 2026 के लिए आवेदन करें
सबसे पहले आपको CUET-UG 2026 के लिए आवेदन करना होगा। बिना CUET के आप DU UG एडमिशन मे आप एडमिशन नहीं ले सकते हैं।

Step 2: DU CSAS Portal पर आपको Registration करना होगा जैसे ही DU का CSAS Portal खुलेगा आपको वहाँ जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इस दौरान आपको कई जरुरी जानकारी को भरनी होंगी जैसे की Personal Details, 12वीं की जानकारी, Category Details, CUET Application Number आदि जैसे जरूरी दस्तावेज

Step 3: CUET Result आने के बाद College & Course Preference भरें जैसे की 
कौन सा Course चाहिए (जैसे BA, BCom, BSc)
कौन सा College चाहिए
इसलिए आपको यह preference list बहुत ही सोच-समझकर भरनी चाहिए।

Step 4: पिछले सालो के सत्रों के पैटर्न में DU ने preference lock से पहले simulated rank आदि की अनुमानित स्थिति जैसी सुविधा भी दी थी ताकि छात्र सही समय पर अपनी पसंद में बदलाव कर सकें। 

Step 5: Seat Allotment
जैसा की आपको पता की दिल्ली यूनिवर्सिटी मे एडमिशन लेने के लिए आपको कई चीजों पर निर्भर करना पड़ता हैं जैसे कई CUET Score, Category,
Program Eligibility, Preference List, Seat Availability आदि के आधार पर आपको सीट अलॉट की जाएगी।

Step 6: Seat Accept + Fees Payment
अगर आपको सीट मिल जाती है तो आपको सबसे पहले 
Seat Accept करनी होगी, Documents verify करवाने होंगे और आपको फीस जमा करनी होगी
तब जाकर अंत मे आपका admission final माना जाएगा।

CSAS Portal क्या है?


CSAS यानी की (Common Seat Allocation System) DU का official admission portal है।
इस पोर्टल की मदद से छात्र DU admission 2026 मे एडमिशन ले सकते हैं सीधी भाषा में कहें तो DU में एडमिशन का पूरा सिस्टम CSAS Portal से चलता है। 

DU UG Admission 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज


छात्रों को फॉर्म भरते समय कई निम्नलिखित जैसे जरुरी documents को पहले से तैयार रखना होगा जैसे की 
(1) 10वीं की मार्कशीट
(2) 12वीं की मार्कशीट
(3) CUET Application Number
(4) Passport Size Photo
(5) Signature
(6) Aadhaar Card
(7) Category Certificate
(8) EWS Certificate
(9) PwBD Certificate
(10) Migration Certificate
(11) Character Certificat

DU UG Admission 2026 में कौन-कौन से Courses मिलते हैं?


हर course मे एडमिशन लेने के लिए CUET subject combination अलग अलग हो सकता है इसलिए students को यह पहले ही से check करना चाहिए कि जिस course में उनको admission चाहिए तो उसके लिए कौन-कौन से subjects होने जरूरी होते हैं। DU में UG level पर कई popular courses मे आपके लिए एडमिशन उपलब्ध होते हैं जैसे:

(1) BA (Hons)
(2) BCom (Hons)
(3) BCom Programme
(4) BSc (Hons)
(5) BSc Programme
(6) BA Programme
(7) BMS
(8) BBA FIA
(9) B.El.Ed
(10) Journalism related courses
(11) Language courses

DU में एडमिशन लेते समय सबसे बड़ी गलती क्या होती है?


यह हिस्सा छात्रों के लिए बहुत ही important होता है क्योंकि इसमें कई students अच्छे score करने के बाद भी अच्छा college miss कर देते हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी मे एडमिशन लेते समय छात्र कई गलती कर देते है जैसे की 

1. Preference list गलत भरना
2. Random colleges ऊपर रख देना
3. Eligibility rules check न करना
4. Documents incomplete रखना
5. Last date का इंतजार करना
6. Mobile पर जल्दी-जल्दी form भरना

DU Admission 2026 के लिए Smart Strategy


अगर आप भी DU के अच्छे कॉलेज में admission लेना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित strategy को follow करना चाहिए 

1. सबसे पहले CUET को seriously लें DU मे admission का असली खेल CUET score है।

2. Preference List smart बनाएं ताकि आपको अपनी पसंद का कॉलेज मिल सके 

3. Course vs College confusion clear करें
कई बार students सिर्फ college name देखकर ही form को भर देते हैं जबकि future में course ज्यादा matter करता है।

4. All Rounds Track करें
DU admission एक round में खत्म नहीं होता।
बल्कि इसके कई राउंड होते है जैसे की Upgrade Round, Spot Round, Special Round आदि के बाद भी सीट मिल जाती है। पिछले चक्रों में DU ने कई allocation rounds और बाद के rounds चलाए थे। 
क्या 12वीं के कम नंबर वाले छात्रों को भी DU में Admission मिल सकता है? हाँ, मिल सकता है — अगर आपका CUET score अच्छा है। यही DU admission system का सबसे बड़ा बदलाव होगा चुका है।जहाँ पहले 12वीं में 98%–99% जैसी cut-off देखकर ही students डर जाते थे। लेकिन अब अगर आपने CUET में अच्छा प्रदर्शन किया है, तो आपके chances मजबूत हो सकते हैं। इसलिए 12वीं के marks को लेकर panic करने की जरूरत नहीं है, लेकिन eligibility criteria जरूर पूरा होना चाहिए।

DU UG Admission 2026 के लिए Official Website कौन सी है?


आपको हमेशा DU की official admission website पर ही भरोसा करना चाहिए जो नीचे दी गई हैं 

Official Website : admission.uod.ac.in
 

निष्कर्ष


अगर आप DU UG Admission 2026 की तैयारी कर रहे हैं, तो अभी से अपनी strategy clear कर लीजिए। दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिला अब पहले से ज्यादा structured, transparent, और competitive हो चुका है। अब सिर्फ अच्छे marks नहीं, बल्कि सही planning + अच्छा CUET score + smart preference filling ही आपको बेहतर college दिला सकती है।

FAQ Delhi University UG Admission 2026


Q1. DU UG Admission 2026 कब शुरू होगा?

संभावना है कि मई 2026 के तीसरे हफ्ते से DU UG Admission प्रक्रिया शुरू हो सकती है। आधिकारिक तारीख DU के नोटिफिकेशन से ही confirm होगी। 

Q2. DU में Admission किस आधार पर होगा?

DU में UG admission CUET-UG score के आधार पर होगा। 

Q3. क्या 12वीं के नंबर से DU में admission मिलेगा?

12वीं के नंबर eligibility के लिए जरूरी हैं, लेकिन final selection CUET score से होगा। 

Q4. DU CSAS Portal क्या है?

यह DU का official admission portal है, जहाँ registration, preference filling, seat allotment और fee payment की प्रक्रिया पूरी होती है। 

Q5. DU UG Admission 2026 के लिए official website क्या है?

admission.uod.ac.in

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Bottom Post Ad

Show ad in Posts/Pages